सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना

News Saga Desk

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार तड़के धरती के लिए रवाना हुए। स्पेसएक्स यान अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से गंतव्य के लिए निकल पड़ा है। सुनीता विलियम्स नौ माह से अधिक समय तक अंतरिक्ष में फंसी रही हैं। अमेरिकी समाचार पत्र द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि सुनीता विलियम्स के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने का नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का यह सफर 17 घंटे का होगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More