सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब तक 40.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन

News Saga Desk

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी और आखिरकार 10 अप्रैल को यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने इसे सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में ‘जाट’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसने निराश किया। लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड करीब आया, फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली और चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी छलांग देखने को मिली। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या ‘जाट’ आने वाले दिनों में स्थिर कमाई कर पाएगी या नहीं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अपने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘जाट’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को दमदार कमाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये जुटाए। इस बढ़त के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 40.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ‘जाट’ ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसमें गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद तीसरे दिन थोड़ा सुधार हुआ और ‘जाट’ ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए रविवार का उछाल एक राहत की खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म वीकडे पर भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रख पाती है या नहीं।

फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल का आमना-सामना रणदीप हुड्डा से होता है, जो इस बार उनके मुख्‍य प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आ रहे हैं। सनी फिल्म में अकेले नहीं, बल्कि 6 खलनायकों से भिड़ते दिखाई देंगे, जिससे फिल्म का एक्शन और भी रोमांचक हो गया है। सनी और रणदीप के अलावा इस पैन इंडिया एक्शन एंटरटेनर में जरीना वहाब, सैयामी खेर, रेगेना कैसंड्रा, बांधवी श्रीधर, मौमिता पाल, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना और आयशा खान जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म को भारत भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More