बेन स्टोक्स की फिटनेस पर सस्पेंस, IND vs ENG टेस्ट के चौथे दिन खेलेंगे या नहीं?

News Saga Desk

मैनचेस्टर। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोटिल हो गए थे। इसी कारण वह रिटायर हर्ट भी हुए। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी की,लेकिन इस दौरान भी वह सहज नहीं लग रहे थे। स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद रहे। अब सवाल ये है कि क्या स्टोक्स चौथे दिन मैदान पर उतरेंगे या नहीं। ये सवाल इसलिए है क्योंकि तीसरे दिन जब वह दोबारा बैटिंग करने आए थे तो सहज नहीं दिख रहे थे।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 544 रनों के साथ किया है। उसने भारत पर 186 रनों की बढ़त ले ली है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों पर ढेर हो गई थी। ये स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर में पहली बार हुआ था कि वह रिटायर हर्ट हुए हैं।

पोप ने बताई सच्चाई

दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए ओली पोप ने स्टोक्स की चोट की स्थिति के बारे में बात की और बताया कि उनको लेकर टीम चिंतित नहीं है। पोप ने कहा कि स्टोक्स के साथ जो हुआ वो उनके द्वारा अपने शरीर को जोर देने की वजह से हुआ था। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह ठीक हैं। उनके पैर में क्रैम्प था जिससे पूरा पैर प्रभावित हो रहा था। ये संभवतः पिछले चार-पांच सप्ताह में उनके अपने शरीर को ज्यादा मेहनत करने के लिए जोर देने के कारण हुआ है। उन्होंने अपने आप को झोंक दिया था और ये इसी के कारण हुआ है। मुझे लगता है कि वह कल खेलने के लिए तैयार हैं। निश्चित तौर पर बैट और बल्ले दोनों से।

पूरी सीरीज में दिखाया दम

स्टोक्स ने इस सीरीज में पूरी तरह से अपने आप को झोंक दिया है। उन्होंने पहले टेस्ट से लेकर अभी तक काफी गेंदबाजी की है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच इसका एक उदाहरण है जहां जब जीत के लिए इंग्लैंड की टीम संघर्ष कर रही थी तब स्टोक्स ने बिना अपने वर्कलोड की चिंता किए लगातार लंबे-लंबे स्पैल फेंके। उन्होंने बैट से भी इस मैच में अहम पारियां खेली और अपनी टीम को आगे ले गए।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More