News Saga Desk
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉर्बिन बॉश को आउट करते ही बुमराह भारत की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस टूर्नामेंट में उनके नाम अब कुल 33 विकेट हो गए हैं।
अश्विन और अर्शदीप को पीछे छोड़ा
इस उपलब्धि के साथ बुमराह ने आर अश्विन और अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन और अर्शदीप दोनों के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 32-32 विकेट दर्ज हैं, जबकि बुमराह अब 33 विकेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह – 33 विकेट
आर अश्विन – 32 विकेट
अर्शदीप सिंह – 32 विकेट
हार्दिक पांड्या – 29 विकेट
रविंद्र जडेजा – 22 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने टीम की जीत की राह आसान करने में अहम भूमिका निभाई।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 50 विकेट
एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया) – 44 विकेट
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) – 44 विकेट
राशिद खान (अफगानिस्तान) – 43 विकेट
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 39 विकेट
बुमराह की इस उपलब्धि से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नई मजबूती मिली है और वह टी20 क्रिकेट में टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहे हैं।
No Comment! Be the first one.