News saga desk
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली तान्या इस बार एक वायरल वीडियो के कारण खबरों में हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वायरल वीडियो में तान्या रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में एक गोल्ड प्लेटेड iPhone है, जिसे वह कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। फोन के बैक कवर पर भगवान राम और माता सीता की आलिंगन करते हुए तस्वीर उकेरी गई है। तान्या ने इस वीडियो के कैप्शन में केवल एक शब्द लिखा है—“राम”। इसके बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बंटे रिएक्शन
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो खेमों में बंट गए। एक वर्ग ने इसे तान्या की आस्था और भक्ति से जोड़ते हुए सराहा और कहा कि उन्होंने अपने विश्वास को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया है। वहीं, दूसरे वर्ग ने इसे दिखावा करार देते हुए आलोचना की। कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की कि जब सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है, तब सोने का मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बजाय इसे सुरक्षित रखना चाहिए।
निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा
इन दिनों तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इन अटकलों की शुरुआत उनके एक वीडियो से हुई, जिसमें वह लाल दुल्हन के जोड़े में नजर आई थीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, “और तैयारियां शुरू…”, जिसके बाद फैंस ने इसे शादी की तैयारियों का संकेत मान लिया। हालांकि, इस मामले में तान्या की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
No Comment! Be the first one.