तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी

News Saga Desk

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की करीब 20 वर्षों बाद सत्ता में वापसी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति मुहम्मद सहाबुद्दीन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया।

शपथ से पहले बीएनपी के सांसदों ने सर्वसम्मति से तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था। हाल ही में हुए चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीटें जीतीं।

शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान ओम बिरला ने इसे दोनों देशों के बीच जन-संपर्क और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।

ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अवसर भारत और बांग्लादेश के संबंधों को और मजबूत करेगा।

बता दें कि बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ निर्धारित कार्यक्रम के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके।

Read More News

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो गया। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण...

Read More