टाटा स्टील के खिलाफ प्रदर्शन, मैदान और धार्मिक स्थल बचाने की उठी मांग

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम | टाटा स्टील की परियोजनाओं के खिलाफ सोनारी बस्ती के लोगों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार और सड़क चौड़ीकरण की योजना से बच्चों के खेलने का मैदान और धार्मिक स्थल दोनों प्रभावित हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना पर खतरा मंडरा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने मैदान बचाओ, अस्तित्व बचाओ के बैनर तले प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए और मांग किया कि विकास योजनाएं इस तरह बनाई जाएं, जिससे आम लोगों की भावनाएं आहत नहीं हों और सार्वजनिक स्थलों को नुकसान न पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि एयरपोर्ट विस्तार का रास्ता दूसरी दिशा से निकाला जा सकता है, जहां टाटा स्टील के क्वार्टर और गोल्फ ग्राउंड मौजूद हैं। प्रदर्शन में शामिल सोनारी निवासी अजित तिर्की ने कहा कि हम विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन हमारे बच्चों का मैदान और धार्मिक स्थल सुरक्षित रहना चाहिए। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दूसरा रास्ता भी संभव है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और टाटा स्टील ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More