टीसीए कल्याणी ने महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाला

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी टीसीए कल्याणी ने सोमवार को लेखा महानियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया है। वह इस पद पर आसीन होने वाली 29वीं अधिकारी हैं। उन्‍होंने रक्षा, दूरसंचार, उर्वरक, वित्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सूचना एवं प्रसारण, और गृह मंत्रालय सहित प्रमुख मंत्रालयों में कार्य किया है।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक कल्याणी ने प्रौद्योगिकी को अपनाकर सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता को निरंतर बढ़ावा दिया है। मुख्य लेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार ग्रहण करने से पहले कल्याणी गृह मंत्रालय में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (पीआर. सीसीए) के रूप में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने भारत सरकार के सबसे बड़े मंत्रालयों में से एक के बजट और लेखा-जोखा का निरीक्षण किया।

कल्याणी दिल्ली विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में बीए की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने जवाहर लाल विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एमए और पश्चिमी यूरोपीय अध्ययन में एमफिल की डिग्री भी प्राप्त की है। कल्‍याणी 34 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के साथ सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन, लेखांकन, शासन और प्रशासन में व्यापक विशेषज्ञता रखती हैं। उन्होंने भारत सरकार से उर्वरक खरीद सहायता के लिए किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More