टीसीएस विश्‍व के शीर्ष 50 ब्रांडों में शामिल, कंपनी का मूल्य 57.3 अरब डॉलर पहुंचा

News Saga Desk

नई दिल्ली। देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 57.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ दुनिया के शीर्ष 50 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शामिल हो गई है। इसके साथ ही कंपनी मूल्य बढ़कर 57.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

टीसीएस के मुताबिक प्रतिष्ठित कांटार ब्रांडज़ मोस्ट वैल्यूएबल ग्लोबल ब्रांड्स 2025 रिपोर्ट में टीसीएस को दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शामिल किया गया है, जहां वह 45वें स्थान पर है। टीसीएस का ब्रांड मूल्य बढ़कर 57.3 अरब डॉलर हो गया है। शीर्ष 100 में केवल 4 भारतीय कंपनियां इसके शामिल है। कैंटर ब्रैंडज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पिछले एक साल में अपने ब्रांड मूल्य में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक टीसीएस ने दुनिया भर में अपनी ब्रांड इक्विटी, जागरूकता और लोकप्रियता में वृद्धि देखी है। पिछले साल कंपनी 41.2 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ कैंटर ब्रैंडज़ रिपोर्ट में 46वें स्थान पर रही थी। मोमेंटम-आईटीएसएमए की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक 26 देशों में अपने व्यावसायिक अधिकारियों के साथ टीसीएस ने 95 फीसदी सहायक ब्रांड जागरूकता दिखाई है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More