एशिया कप के लिए टीम इंडिया दुबई रवाना, 9 सितंबर को UAE के खिलाफ पहला मुकाबला

News Saga Desk

भारतीय टीम क्रिकेट एशिया कप 2025 के लिए गुरुवार को दुबई रवाना हो गई। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पंड्या गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा। एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के खराब संबंध के कारण यह न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

भारत, पाकिस्तान, ओमान और UAE को एक ही ग्रुप में रखा गया है। श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी।

भारत का पहला मैच UAE से

भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान ने अगर सुपर-4 स्टेज में जगह बनाई तो दोनों टीमें फिर एक बार 21 सितंबर को आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 स्टेज में टॉप किया तो दोनों के बीच टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला भी हो सकता है।

पिछला एशिया कप पाकिस्तान ने होस्ट किया था

एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। हालांकि, भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, तब यह हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए थे। भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीता था।

भारत ने 8 बार जीता एशिया कप

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More