टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी, रखा एक मिनट का मौन, विमान हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रृद्धांजलि

News Saga Desk  

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम के खिलाड़ी आज से आपस में एक अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच चार दिवसीय होगा और मैच के पहले दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों सहित सपोर्ट स्टाफ ने मैच शुरू होने से पहले मौन रखा और मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे।

टीम इंडिया अंग्रेजों की जमीन पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। इस इंट्रा-स्क्वाड मैच से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले थे। इसके बाद अब भारतीय खिलाड़ी आपस में खेलेंगे।

टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी

टीम इंडिया के खिलाड़ी जब ये मैच खेलने उतरे तो उन्होंने एक मिनट का मौन रखा। इसमें सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हुआ। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। टीम इंडिया ने ये फैसला कल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण लिया है। अहमदाबाद में कल एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार सभी यात्रियों की मुत्यु हो गई थी। इसी घटना पर शोक जताते हुए टीम इंडिया ने मौन रखा और काली पट्टी बांधी।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने भी दी श्रृ्द्धांजलि

इस बीच इंग्लैंड के ही लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में भी सभी खिलाड़ी बाजु पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। इन टीमों ने भी अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के कारण ये फैसला किया है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More