तेजप्रताप यादव ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बातों से किया इनकार, कहा-जयचंद…

News Saga Desk

पटना। बिहार सहित देश भर में लालू परिवार बीते महीने से ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है इसी बीच तेजप्रताप यादव ने  नई पार्टी बनाने की बातों को सिरे से खारिज किया है। नई राजनीतिक पार्टी बनाने की खबरों को उन्होंने भ्रामक बताते हुए लोगों से इस पर विश्वास न करने की अपील की है। तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ कुछ पुराने फोटो भी शेयर किए हैं. हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आरजेडी के किसी ‘जयचंद’ पर नया राजनीतिक दल बनाने की अफवाह उड़ाने का आरोप लगाया है।

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर दी सफाई

तेज प्रताप यादव ने गुरुवार आधी रात को सोशल मीडिया पोस्ट किया. इसमें उन्होंने आरजेडी में अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।  उन्होंने लिखा, “अब तो हद हो गई, इस ‘जयचंद’ ने तो ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं कोई नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं। बिहार की जनता से फिर से यही अपील करूंगा कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करें” अपने इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने जय हिंद और जय बिहार के साथ जय राजद भी लिखा।

पुराना वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, पिछले दिनों तेज प्रताप ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे अपने नए ऑफिस में जाकर कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तेज प्रताप खुद की नई पार्टी बना सकते हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस तरह की अटकलों का पूरी तरह खंडन कर दिया है।

लालू यादव ने पार्टी और घर से किया निष्कासित

पिछले महीने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो पोस्ट हुई थी। इसमें वे अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ नजर आए और दावा किया कि वे दोनों बीते 12 सालों से रिलेशन में हैं। हालांकि, कुछ ही देर के बाद यह पोस्ट डिलीट हो गया और तेज प्रताप ने उनका अकाउंट हैक होने का दावा कर दिया। तस्वीर वायरल होने के बाद लालू यादव ने एक्शन लेते हुए तेजप्रताप यादव को घर और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More