पायलट बनेंगे तेजप्रताप यादव, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय की ट्रेनिंग के लिए इंटरव्यू में हुए पास

News Saga Desk

पटना।  लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अब सेना में पायलट बनने वाले हैं। दरअसल उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने तेजप्रताप यादव सहित कुल 18 लोगों को सफल घोषित किया है। जिसमें तेजप्रताप भी पायलट की दिए ट्रेनिंग में पास हो गए हैं। अब उन्हें वाणिज्यिक विमान चालक कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल चुकी है। मतलब यदि वे पायलट बनते हैं तो वे वाणिज्यिक पायलट बनेंगे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही पहलगाम घटना के बाद जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसी दौरान तेजप्रताप ने सोशल मीडिया मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में तेजप्रताप पायलट के यूनिफ़ॉर्म में नजर आए थे। और यह इच्छा भी जताई थी कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है तो वे इसके लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वे पायलट की ट्रेनिंग ले चुके हैं और यदि देश सेवा में उनकी जान भी चली जाए तो खुद को भाग्यशाली समझेंगे।

हालांकि इस पोस्ट के बाद तेजप्रताप विवादों में भी रहे। उसके बाद उन्होंने कुछ तस्वीर और पोस्ट की थी, जिसमें वे विमान के अंदर बैठे नजर आए थे। और प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि बतौर वायुयान चालक वे दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हैं इसलिए वे शत्रुओं से सामना करने की इच्छा रखते हैं। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More