News Saga Desk
पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के द्वारा एनडीए की सरकार को निशाने पर लेते हुए पिछले 20 साल के कार्यकाल की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार को विष वृक्ष के नाम दिया है। बता दें कि बिहार में अपराध की घटनाओं और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों पर विपक्ष, सरकार को घेरने की कोशिश में लगा रहता है। और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए सरकार को हर मुद्दे पर असफल बताकर अक्सर सरकार की धज्जियां उड़ाते रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने एनडीए सरकार के 20 साल के कार्यकाल को लेकर हमला बोला है।
तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है और लिखा है कि, “20 वर्ष से बिहार में बेरोजगारी, पलायन, गरीबी, महंगाई, पेपरलीक, घूसखोरी, भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार, जातिवाद, संप्रदायवाद इत्यादि का विष फैलाने वाली NDA सरकार के 20 बरस के विष वृक्ष को उखाड़ कर प्रदेश में नौकरी-रोजगार, उद्योग-धंधे, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नए विजन और नई सोच के साथ बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था एवं प्रदान करने वाली नई सरकार लाने का वक़्त है”। पोस्ट के साथ तेजस्वी ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें 20 साल के विष वृक्ष को दिखाया है।
No Comment! Be the first one.