तेजस्वी यादव का बड़ा वादा: जीविका दीदियों को मिलेगा ₹30,000 वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा

पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य की जीविका दीदियों को न केवल ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा, बल्कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों के साथ अन्याय किया है और उनकी मेहनत का उचित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा, ब्याज-मुक्त ऋण और ₹2,000 मासिक भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, जीविका कैडर के प्रत्येक सदस्य के लिए ₹5 लाख का बीमा भी करवाया जाएगा।

नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि “बिहार की जनता डबल इंजन सरकार से ऊब चुकी है। भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और पलायन चरम पर हैं। मौजूदा सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने आरजेडी के घोषणापत्र की योजनाओं की नकल की है। “हमारे संकल्पों की नकल कर ये सरकार जनता को गुमराह कर रही है। ‘माई बहन मान योजना’ के नाम पर रिश्वतखोरी और दिखावटी मदद की जा रही है,” तेजस्वी ने कहा।

अब तेजस्वी के इस बड़े ऐलान ने बिहार की सियासत को और गर्मा दिया है, और सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि जनता इन वादों पर कितना भरोसा जताती है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More