झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, 27 जनवरी तक शीतलहर की संभावना नहीं

News Saga Desk

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस से 31.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज होने की संभावना है।

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची और आसपास के इलाकों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची और आसपास के क्षेत्रों में 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 23 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस, 24 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तथा 25 जनवरी को अधिकतम 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

जानिए कहां कितना रहा तापमान

राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज तापमान इस प्रकार रहा-
रांची में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 30.5 और 13.2 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज में 29.2 और 9.7 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 28.2 और 12.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 31.2 और 12.6 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 27.7 और 10.3 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 27.7 और 10.8 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 22.7 और 12.2 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला में 31.2 और 12.0 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ में 27.1 और 13.8 डिग्री सेल्सियस तथा गुमला में 26.7 और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में यह उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More