भारत से तनातनी, पाक सेना प्रमुख को न्योता… अमेरिका के बदले रुख के पीछे क्या है असली वजह?

News Saga Desk

नई दिल्ली। इधर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की और उधर पाक आर्मी चीफ दोबारा अमेरिका यात्रा करने को तैयार हो चुके हैं। आसिम मुनीर दो महीने में दूसरी बार अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं, जो एक बार फिर सुर्खियों की वजह है। आसिम का यूएस दौरा ये दिखा रहा है कि अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध सुधर रहे हैं। 

इस कारण अमेरिका जा रहे मुनीर

दरअसल, आसिम मुनीर अमेरिकी सेना के जनरल और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर माइकल कुरिला के फेयरवेल में हिस्सा लेने अमेरिका जा रहे हैं। कुरिला से पहले भी पाक की अच्छी बनती रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में आतंक से निपटने में पाकिस्तान को बेहतरीन पार्टनर बताया था।

कुरिला ने की थी पाक की तारीफ 

माइकल कुरिला मिडिल ईस्ट में अमेरीकी सेना की अगुवाई करने वाले अधिकारी थे, जो अब रिटायर हो रहे हैं। कुरिला ने हाल ही में अमेरिकी इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से ISIS के आतंकी पकड़ने के लिए पाक की तारीफ की थी।

ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ

उधर, एक अमेरिकी चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा- ‘ भारत सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है। हम भारत के साथ बहुत ही कम कारोबार करते हैं क्योंकि वह काफी ज्यादा शुल्क लगाता है। भारत एक अच्छा कारोबारी साझेदार देश नहीं है। वह हमारे साथ बहुत कारोबार करता है, लेकिन हम उसके साथ कारोबार नहीं करते। इसलिए ही हमने उन पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाया है लेकिन मैं समझता हूं कि हम अगले 24 घंटे में भारत पर शुल्क की दरों में काफी वृद्धि करने जा रहे हैं।’


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More