पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का बाजार पर नहीं दिखा असर: सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 पर बंद, निफ्टी भी चढ़ा

News Saga Desk

मुंबई। पाकिस्तान और PoK के भीतर देर रात की गई एयर स्ट्राइक का असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा। बुधवार, 7 मई को सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 24,414 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स का शेयर 5.20% चढ़ा। बजाज फाइनेंस, जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स सहित कुल 8 शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए। जबकि, एशियन पेंट्स में 4% की गिरावट रही। सनफार्मा, ITC, 2% नेस्ले और रिलायंस में 2% तक की गिरावट रही।

वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो में 1.66%, रियल्टी में 1.12%, मीडिया में 1.06% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.18% की तेजी रही। वहीं, FMCG और फार्मा में मामूली गिरावट है।

पाकिस्तानी बाजार 2.5% गिरा, चीनी डिफेंस शेयर 20% तक चढ़े

  • पाकिस्तानी शेयर बाजार कराची 100 इंडेक्स आज 3,573 अंक (3.13%) गिरकर 110,130 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में पाकिस्तानी बाजार में 6200 अंक तक की गिरावट देखने को मिली।
  • इधर, पाकिस्तान पर भारतीय एयरस्ट्राइस के बीच चीन के डिफेंस शेयरों में 20% की तेजी रही। चीन की कंपनी एविक चेंगदू एयरक्राफ्ट कंपनी लिमिटेड का शेयर 10 अंक (17.05%) चढ़कर 69 पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में मामूली तेजी

  • एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई मामूली तेजी के साथ 22,692 के स्तर पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में 0.55% की तेजी रही, ये 2,574 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 109 अंक (0.48%) चढ़कर 22,772.62 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 26 अंक (0.80%) चढ़कर 3,342 पर बंद हुआ।
  • 6 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.95% गिरकर 40,829 पर, नैस्डेक कंपोजिट 0.87% गिरकर 17,689 पर और S&P 500 इंडेक्स 0.77% गिरकर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने 3,794 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। कल यानी 6 मई को विदेशी निवेशकों ने 3,794.52 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू निवेशकों ने इस दौरान -1,397.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

मंगलवार को 156 अंक की गिरा था बाजार

कल यानी मंगलवार, 6 मई को सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80,641 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 24,380 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 गिरकर बंद हुए। जोमैटो का शेयर 3.08%, टाटा मोटर्स का 2.09%, SBI का 2.01%, अडाणी पोर्ट्स और NTPC का 1.96% नीचे बंद हुए। वहीं, महिंद्रा, एयरटेल, नेस्ले इंडिया, HUL और टाटा स्टील के शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 गिरकर बंद हुए हैं। NSE का सरकारी बैंकों का इंडेक्स 4.84%, रियल्टी इंडेक्स 3.58%, ऑयल एंड गैस 1.79%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.68% और मीडिया 1.51% गिरकर बंद हुए।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More