News Saga Desk
सिमडेगा। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले में 88,606 लाभुकों को सितंबर माह 2025 की सम्मान राशि प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से प्रदान कर दी गई है। इस प्रकार कुल 22 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये की राशि लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है।
जिला नियोजन पदाधिकारी-सह- प्रभारी पदाधिकारी समाजिक सुरक्षा कोषांग, आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि यह राशि दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा के पूर्व लाभुकों तक पहुँचा दी गई है।जिले के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों की संख्या क्रमशः बानो में 12,205, बांसजोर में 3,967, बोलबा में 3,568, जलडेगा में 8,852, केरसई में 5,264, कोलेबिरा में 9,587, कुरडेग में 6,637, पाकरटांड़ में 6014, सिमडेगा में 11,869, ठेठईटांगर में 14593 तथा नगर परिषद क्षेत्र में 6,050 है।जिला प्रशासन ने बताया कि भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। लाभुक पंचायत सेवक या प्रखंड कार्यालय से सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
No Comment! Be the first one.