कनाडा में चुनाव की घोषणा, 28 अप्रैल को होगी वोटिंग

News Saga Desk

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए संघीय चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद को भंग करने का अनुरोध किया। साइमन ने कार्नी के अनुरोध स्वीकार कर लिया। कनाडा में चुनाव 28 अप्रैल को होंगे। कार्नी का मुकाबला उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवर से होगा।

सीएनएन की खबर के अनुसार, कार्नी ने चुनाव की घोषणा करते हुए देश के लोगों से कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से निपटने और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनादेश मांग रहे हैं। जनवरी में अपने पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की घोषणा के बाद लिबरल नेता कार्नी प्रधानमंत्री बने हैं। सर्वेक्षणों से संकेत मिला है कि अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध और कनाडा की संप्रभुता के लिए ट्रंप की धमकी के बाद लिबरल पार्टी की लोकप्रियता में उछाल आया है। कार्नी ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका कनाडा पर कब्जा कर ले। हम ऐसा नहीं होने देंगे।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More