News Saga Desk
बाघमारा | श्रमिकों के लंबित समस्याओं की मांग को लेकर मंगलवार को जनता मजदूर संघ के साथ जीएम की वार्ता बरोरा एरिया वन के क्षेत्रीय कार्यालय हुई. 37 सूत्री मांगों पर क्रियावान नहीं होने पर संघ ने प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई. वार्ता के दौरान संघ ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सालाना बोनस की राशि भुगतान करने, सेवा पुस्तिका को अपटुडेट एवं अधिकारी का हास्ताक्षर, आवास मरम्मत करने, श्रमिक कॉलोनी की साफ-सफाई करने, पदोन्नति, रेगुलराइजेशन कम्पनी के नियमानुसार करने एवं श्रमिकों को पौषाक धुलाई भत्ता भुगतान करने, एसएलपी का फीटमेट करने, नया टी ए रुल लागु करने करने सहित कई अन्य मांगो पर चर्चा हुई.
वार्ता के दौरान संघ ने जीएम को बताया की दस माह पुर्व एएमपी कोलियरी मुराईडीह से दामोदा कोलियरी में स्थानांतरित किया गया श्रमिकों को एएमपी कोलियरी में पदोन्नति का लाभ से वंचित कर रहे हैं. जबकि क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि पदोन्नति का लाभ अस्थायी तौर में भेजे गए श्रमिकों को पदोन्नति लाभ दिया जायेगा. लेकिन इस मामले में प्रबंधन द्वारा अभी तक सकरात्मक पहल नहीं किया गया. वार्ता के दौरान बरोरा जीएम केके सिंह ने सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने का आश्वाशन दिया है.
मौके पर प्रबंधन के ओर क्षेत्रीय कर्मीक प्रबंधक, हेमंत कुमार हैना ,संतोष कुमार सिन्हा, , संदीप कुमार शर्मा ,निरज कुमार सभी कर्मीक प्रबंधक क्षेत्रीय असैनिक आभियांता एवं संघ के ओर से गोपाल मिश्रा केन्द्रीय उपाध्यक्ष, मंगल हेंब्रम क्षेत्रीय सचिव, महेश श्रीवास्तव, गणेश सिंह,ढाल चंद महतो, अमृत बेलदार, सीडी मिश्रा, डीसी देशवाली, विष्णु कुमार, काजल कुमार चौबे, प्रताप सिंह, नरेश नोनिया, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No Comment! Be the first one.