News Saga Desk
साहिबगंज। साहिबगंज के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह महादेव गंज श्रीराम चौकी तुरी टोला में एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले हुए थे। तभी देखा की कुएं में एक शव तैर रहा है। इसकी सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कुआं से निकलवाया। शव की पहचान गांव के ही रोशन तूरी के रूप में की गई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.