गुमला में बंद घर से मिला होटल संचालक का शव, एक सप्ताह से बंद था घर

News Saga Desk

गुमला। गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक होटल संचालक का शव उसके बंद घर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गढ़ाटोली गांव निवासी 50 वर्षीय गंदूर उरांव के रूप में हुई है, जो मिशन चौक स्थित अपने दामाद के घर में अकेले रहते थे और एक छोटा होटल चलाते थे। बीते एक सप्ताह से घर बाहर से बंद था। शुक्रवार को घर से दुर्गंध आने पर दामाद ने दरवाजा तोड़ा तो गंदूर का शव बेड के नीचे पड़ा मिला। 

परिजनों के अनुसार गंदूर शराब का अधिक सेवन करते थे और अक्सर पीछे के दरवाजे से घर में आकर अंदर से बंद कर लिया करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को प्लास्टिक में लपेट कर बाहर निकाला गया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि मौत लगभग पांच दिन पहले हो चुकी थी। फिलहाल भरनो पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।


Read More News

Read More