मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म, 30 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

News Saga Desk

पटना।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण 2025 से 2030 तक कुल 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की स्वीकृति मिली है। वहीं इसके पिछले सप्ताह कुल 43 एजेंडों पर मुहर लगी थी। कैबिनेट की हुई इस बैठक में मुंगेर और भागलपुर जिले में गंगा पथ निर्माण और पटना मेट्रो रेल परियोजना जैसे कई फैसले लिए गये हैं। 

इस बैठक के दौरान चिकित्सा मामले में भी अहम फैसले लिए गये जिसमें बेगुसराय के मझौल अनुमंडल में कार्यरत डॉक्टर चंदना कुमारी, लखीसराय में पोस्टेड डॉ. कृतिका सिंह, जमुई में कार्यरत डॉ. निमिषा रानी, वहीं लखीसराय में पोस्टेड डॉ. कृति किरण को लगातार अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त किया गया है। 

बता दें कि साल के अक्टूबर- नवम्बर माह में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। और इसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कैबिनेट की बैठक आयोजित कर कई अहम ले रही हैं। इस बैठक में शिक्षा, कृषि, सामाजिक, राजस्व जैसे कई विभाग में अहम फैसले लिए गये हैं। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More