मुख्यमंत्री ने 101 असिस्टेंट आर्किटेक्ट को सौंपी नियुक्ति पत्र, कहा– ईमानदारी से करें काम; अभ्यर्थियों ने इसे करियर का सबसे बड़ा दिन बताया

News Saga Desk

पटना। बुधवार को मुख्यमंत्री ने 101 असिस्टेंट आर्किटेक्ट (सहायक वास्तुविदों) को नियुक्ति पत्र सौंपा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित किया गया, जहां उपमुख्यमंत्री समेत बिहार सरकार के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

नियुक्त किए गए असिस्टेंट आर्किटेक्ट का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और युवाओं को इसका भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने नव-नियुक्त आर्किटेक्ट से ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की अपील की, ताकि राज्य की छवि और अधिक मजबूत हो।

पूरी ईमानदारी से करें काम : CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज है। हमारी सरकार लगातार युवाओं को मौका देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी सेवा में आ रहे हैं, उनसे उम्मीद है कि वो पूरी ईमानदारी से काम करें और समाज के प्रति उत्तरदायी बनें।

पूरी ईमानदारी से करें काम : CM

नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों ने भी इस मौके पर अपनी खुशी ज़ाहिर की। एक अभ्यर्थी ने कहा कि यह हमारे करियर का सबसे बड़ा दिन है। राज्य में जिस प्रकार से बुनियादी संरचनाएं विकसित हो रही हैं, हम उसमें ईमानदारी और मेहनत से योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पारदर्शिता के साथ कार्य करें और यही असली सेवा है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More