मुख्यमंत्री ने 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में जेती लाने का दिया निर्देश

News Saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3,200 करोड़ रूपये की लागत से 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर को सारण जिला के दिघवारा को जोड़ता है। इस पुल की लम्बाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा।

पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस 6 लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस 6 लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जेपी गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है। यह 6 लेन पुल बिहटा सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा। इस पुल का निर्माण पूर्ण होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सम्पर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More