News Saga Desk
गिरिडीह। गिरिडीह में मंगलवार को एक सिर कटी लाश मिली है। घटना गावां थाना क्षेत्र की है। शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो पाया है। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसी की निशानदेही पर युवक की लाश बरामद की गई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान आनंद कुमार यादव (22) के रूप में की गई है। घरवालों ने बताया कि आनंद शनिवार से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने गावां थाना में आवेदन भी दिया था।
पुलिस आनंद के मोबाइल को ट्रेस करते हुए खोजबीन कर रही थी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आनंद के चचेरे भाई कमलेश यादव (38) को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो कमलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आनंद की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आनंद कुमार के धड़ को बरामद किया, पर सिर नहीं मिल सका है।
No Comment! Be the first one.