विजयादशमी उत्सव में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को दशहरा कमेटी ने दिया आमंत्रण

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी तथा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 2 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, महासचिव राजेश मेहरा, वरीय उपाध्यक्ष रणदीप आनंद, वहीं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद साहू, वरीय उपाध्यक्ष पंचानंद कुमार, कंचन साहू और रवि साहू मौजूद रहे।


Read More News

Read More