झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर कम, बढ़ने लगा तापमान

News Saga Desk

झारखंड में अब कड़ाके की ठंड लगभग समाप्त होने के कगार पर है। राज्यभर में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते अधिकतम तापमान के कारण लोग हल्के कपड़ों में बाहर निकल रहे हैं। कई इलाकों में अब स्वेटर पहनने की आवश्यकता भी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर-पश्चिम झारखंड में सुबह हल्की ठंड बरकरार

उत्तर-पश्चिम झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चतरा और पलामू में आने वाले कुछ दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।

दक्षिणी झारखंड में बढ़ा गर्मी का असर

दक्षिणी झारखंड के पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। दोपहर के समय यहां स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी इन जिलों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More