फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़

News Saga Desk

इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, वहीं कुछ को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इसलिए इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा। बाॅक्स आफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी दिखी।

फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 2001 में कश्मीर में हुई घटना पर आधारित है। इस फिल्म इमरान बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। सैकनीलक के अनुसार फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ने पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की टक्कर सनी देओल की ‘जाट’ और अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर-2’ से हुई है। अक्षय की फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल की ‘जाट’ ने 16वें दिन 0.90 लाख का कलेक्शन किया है।

इस बीच, फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में पिछले 50 सालों में बीएसएफ के सबसे बड़े मिशन को दिखाया गया है। इसमें कमांडर नरेन्द्र नाथ दुबे के किरदार में ​​इमरान हाशमी इस मिशन का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है, जब इमरान किसी आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। इस फिल्म में इमरान और सई के अलावा जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


Read More News

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

Read More