कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह के नेतृत्व में चलाया गया हर घर तिरंगा कार्यक्रम

News Saga Desk

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस का हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सजौर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्योति सिंह कार्यकर्ताओं के साथ दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा परिवार से मिले और राहुल गांधी के संदेश को उन तक पहुंचाया।

इसके पूर्व भागलपुर के शहरी क्षेत्र के वार्ड 21 के बूढानाथ और मंसूरगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस कमेटी के तहत हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के हर घर में कांग्रेस का झंडा लगाया गया। इसके साथ संविधान बचाओ का नारा लगाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज जमाल, सचिव खुसरो रजा मुत्यंजय प्रसाद सिंह और छात्र नेता शाकिब नजीर और तौसीफ लतीफ थे। इस अवसर पर ज्योति कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा। साथ ही कांग्रेस पार्टी का झंडा उनके घरों पर लगाया गया।

कांग्रेस की बहुआयामी सोच, जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब, मजदूर, किसान एवं वंचित वर्गों के प्रति समर्पण को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दलित पिछड़ों के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के क्या विचार है। यह बताने के लिए उनके घर घर जा रहे हैं।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More