रांची में बढ़ती चेन छिनतई पर हाई कोर्ट सख्त, SP को देना होगा जवाब

News Saga Desk  

रांची। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राजधानी में चेन छिनतई की बढ़ती घटना पर संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में रांची के एसपी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। 19 सितंबर को चेन छिनतई की कई घटना के बारे में मीडिया में खबर प्रकाशित की गई थी। इसी दिन एक अधिवक्ता से भी चेन की छिनतई हुई

थी। हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा को तलब किया था। सोमवार को एसपी अदालत में हाजिर हुए। एसपी ने अदालत को बताया कि अपराधी को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में पता चला है कि जिस गाड़ी से अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया है, उस पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगा था। सरकार की ओर से अधिवक्ता

पीयूष चित्रेश ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फोटो के जरिए अपराधी के चेहरे की पहचान की जा रही है। रांची में छिनतई की घटना को रोकने के लिए पांच विशेष टीम का गठन किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वेश में तैनात रहेगी। यह टीम मार्निंग वाक करने वाली जगह, स्कूल और बाजार में तैनात रहेगी। इसके अलावा जिन जगहों पर छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, वहां पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि इस तरह की घटना पर अंकुश लगाया जा सके। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। अदालत ने एसपी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

बता दें कि शहर में चेन छिनतई की घटना को लेकर अखबारों में खबर प्रकाशित की गई थी। बाइक सवार युवक हेलमेट पहने महिला और पुरुषों के चेन छीन कर भाग जा रहे हैं। 18 सितंबर को पांच स्थानों पर चेन छिनतई की घटना हुई थी, लेकिन एक मामले का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। लालपुर में रहने वाले झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार से भी चेन छीनी गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे सर्किट हाउस चौक से लौटते समय साइंस ब्लाक के पास पहुंचे, तभी दो बाइक सवार युवक उनके पास धीरे से आकर रुके। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसी दिन लालपुर, डोरंडा और खेलगांव में चेन छिनतई की घटना हुई थी।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More