IPL फाइनल कल, क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर, तीनों सेना प्रमुखों को इनविटेशन

News Saga Desk

अहमदाबाद। IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है। हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

BCCI सेक्रेटरी सचिव देवजीत सैकिया ने कहा-

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ-साथ अन्य सेना प्रमुखों, अधिकारियों और जवानों को अहमदाबाद में IPL फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।

8 मई को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

8 मई को चेन्नई-कोलकाता IPL मैच के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान हुआ था।

धर्मशाला स्टेडियम में 8 मई को पंजाब-दिल्ली का मैच हो रहा था। 10.1 ओवर का खेल हो चुका था, तभी सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया। स्टेडियम में ब्लैकआउट कर दिया गया।

धर्मशाला स्टेडियम में 8 मई को पंजाब-दिल्ली का मैच हो रहा था। 10.1 ओवर का खेल हो चुका था, तभी सुरक्षा कारणों से मैच रद्द कर दिया गया। स्टेडियम में ब्लैकआउट कर दिया गया।

सैकिया ने कहा- समापन समारोह हमारे सैनिकों को समर्पित

BCCI देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे नायकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भले ही क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More