पूर्व CM मधु कोड़ा पर झारखंड हाईकोर्ट ने इतने रुपये का लगाया जुर्माना

News Saga Desk

रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर झारखंड हाईकोर्ट ने 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जुर्माना राशि जमा करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। बता दें कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए कथित घोटाले में मधु कोड़ा आरोपी हैं। इस मामले में निचली अदालत ने आरोप तय कर दिया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में इसे लेकर चुनौती दी थी। लेकिन उनके अधिवक्ता की ओर से लगातार सुनवाई के दौरान बार-बार समय मांगे जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने पहली बार जुर्माना नहीं लगाया है। इससे पहले भी उन पर हाईकोर्ट ने तीन बार जुर्माना लगाया है। लेकिन इसके बावजूद कोर्ट में मामले की सुनवाई में देरी हो रही है। कोर्ट अब इस मामले में 8 हफ्ते बाद सुनवाई करेगी।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More