झारखंड सिपाही भर्ती 2023 का विज्ञापन रद्द, नई नियमावली के तहत होगी अब नियुक्ति

News Saga Desk

रांची। झारखंड में सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से संबंधित पूर्व में जारी विज्ञापन को रद्द करने का फैसला राज्य सरकार ने ले लिया है। अब सरकार इस भर्ती की अधियाचना वापस लेगी। मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद, इस बहाली प्रक्रिया का नया विज्ञापन हाल में लागू हुई संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि पहले की अधिसूचना के अनुसार, झारखंड में कुल 4919 सिपाही पदों पर नियुक्ति होनी थी। इनमें से 20 जिलों में 3799 पद नियमित थे, जबकि 11 जिलों में 1120 पद बैकलॉग के अंतर्गत भरे जाने थे। इनमें कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां दोनों तरह की बहाली होनी थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक लिए गए थे, और हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, अब तक परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

इस बीच, 12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पुलिस, कक्षपाल, गृह रक्षा वाहिनी सिपाही और उत्पाद सिपाही की संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत आगे की सभी नियुक्तियां की जाएंगी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने उस समय स्पष्ट किया था कि अब इसी नई नियमावली के आधार पर सिपाहियों की बहाली होगी।
 


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More