बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन से नाराज़ JMM, सीट न मिलने पर बोली- हर हाल में लड़ेंगे चुनाव

News Saga Desk

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है, लेकिन इसमें झामुमो को कोई सीट नहीं दी गयी है। इससे झामुमो नाराज है और पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह हर हाल में बिहार में चुनाव लड़ेगी। 

INDIA गठबंधन की पटना और अन्य बैठकों में झामुमो को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव मनोज पांडेय ने कहा, ”हमारा बिहार में जनाधार है और हम वहां हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। हमने पहले ही राजद को अपनी मांगों से अवगत करा दिया है। गठबंधन में हमें जगह मिले या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता।” झामुमो नेताओं का कहना है कि जब झारखंड में गठबंधन धर्म निभाया गया और राजद के एकमात्र विधायक को सरकार में मंत्री बनाया गया, तो अब बिहार में उन्हें नजरअंदाज करना उचित नहीं है। पार्टी ने साफ कहा है कि बिहार में चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी हो चुकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के फार्मूले को ही आधार बनाकर विधानसभा सीटों का बंटवारा किया जा रहा है। इस फॉर्मूले के अनुसार राजद को 138 सीटें, कांग्रेस को 54 सीटें, भाकपा, माले और माकपा को 30 सीटें, वीआईपी को 18 सीटें और अगर रालोजपा गठबंधन में शामिल हुए तो उन्हें 3 सीटें दी जाएंगी। फॉर्मूला में यह भी प्रावधान है कि गठबंधन में शामिल दलों की ताकत और उम्मीदवारों के आधार पर करीब 5% सीटों पर बदलाव हो सकता है। पहले चरण में सभी दलों की सबसे मजबूत सीटों पर विचार होगा। जिन सीटों को लेकर सहमति नहीं बनेगी, वहां उम्मीदवार की राजनीतिक हैसियत के आधार पर फैसला लिया जाएगा। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More