BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 16 खिलाड़ियों का नाम, जानिए किस ग्रेड के खिलाड़ी को मिलेगा कितना पैसा

News Saga Desk

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2024-25 सत्र के लिए महिला टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पिछली रिटेनरशिप की अधिकांश खिलाड़ी बनी रहेंगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की सीनियर तिकड़ी ग्रेड ए में बनी हुई है। इन सभी खिलाड़ियों को सबसे अधिक पैसा दिया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेंगे कितने पैसे

वेतन ग्रेड को लेकर कोई नई जानकारी बीसीसीआई की ओर से नहीं दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि पिछली बार वाली सैलरी इस बार भी खिलाड़ियों को दी जाएगी। पिछली बार तक ग्रेड ए, बी और सी तीनों श्रेणियों के लिए राशि 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 10 लाख रुपये थी। इस बार भी इन तीनों ही श्रेणियों में रहने वाली खिलाड़ियों को इसी तरह पैसा दिया जाएगा।

ग्रेड ए और ग्रेड बी में शामिल हैं ये खिलाड़ी

इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को रखा गया है। वहीं ग्रेड बी में एकमात्र बदलाव यह है कि सीनियर स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को हटा दिया गया है। पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों से बाहर रहने के बावजूद शेफाली वर्मा को रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष के साथ ग्रेड बी में रखा गया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

ग्रेड सी में बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें पिछली बार से सिर्फ चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। श्रेयंका पाटिल, तीतास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर और उमा छेत्री को पहली बार शामिल किया गया है, जबकि देविका वैद्य, मेघना सिंह, एस मेघना और हरलीन देओल जैसी खिलाड़ियों को 16 सदस्यीय घोषणा में जगह नहीं मिली है।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More