22 सितंबर से लागू होंगी नई GST दरें, सस्ते होंगे एसी, टीवी और डिशवॉशर

News Saga Desk

देशभर में 22 सितंबर से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की संशोधित दरें लागू होने जा रही हैं। इसके चलते कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि यह राहत सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर नहीं मिलेगी। सिर्फ एयर कंडीशनर (AC), टेलीविजन (TV) और डिशवॉशर की कीमतों में कमी आएगी, जबकि रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, जिन उत्पादों पर अभी 28% जीएसटी लग रही थी, उन्हीं पर टैक्स दर घटाई गई है। 22 सितंबर से इन पर केवल 18% जीएसटी ही लगेगा। इसके चलते इन आइटम्स की कीमतें घटेंगी। वहीं रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन पर पहले से ही 18% जीएसटी लागू है, इसलिए उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई सामान खरीदना चाहते हैं, तो इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

कितनी होगी बचत? यहां जानिए कुछ उदाहरण

55 इंच का टीवी-
अभी इसकी कीमत लगभग 50,000 है, जिस पर 28% जीएसटी के रूप में 10,937.50 चुकाने पड़ते हैं। नई दर के बाद 18% जीएसटी लगेगा, जिससे टैक्स घटकर 9,000 से कम हो जाएगा और ग्राहक को लगभग 3,906 की बचत होगी।


डिशवॉशर-
वर्तमान में 51,000 की कीमत पर 28% टैक्स यानी 11,156.25 देना होता है। नई दर के अनुसार 18% जीएसटी के साथ टैक्स घटकर 7,171.88 हो जाएगा, जिससे ग्राहक को करीब 3,984.38 की राहत मिलेगी।


1.5 टन एयर कंडीशनर (AC)-
मौजूदा कीमत 35,000 है। 28% जीएसटी यानी 7,656.25 देना पड़ता है। नई दर लागू होने के बाद 18% टैक्स 4,921.88 होगा। इस तरह कुल 2,734.38 की बचत होगी और एसी की नई कीमत लगभग 32,265.63 हो जाएगी।


जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 27-29 मार्च तक कई वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़, जुलूस और...

March 25, 2026

Read More News

Read More