एनआईए ने मुंबई एयरपोर्ट से आईएसआईएस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया

News Saga Desk

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के फरार दो इनामी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अब्दुल फैयाज शेख और तल्हा लियाकत खान के रुप में की गई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों के रूप में काम कर रहे थे। एनआईए की टीम दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

एनआईए सूत्रों के अनुसार आईएसआईएस के दोनों आरोपित महाराष्ट्र के पुणे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण और परीक्षण से जुड़े 2023 के एक मामले से जुड़े हैं। इन दोनों को फरार अपराधी घोषित किया गया था और केंद्रीय एजेंसी ने इनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 3-3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। दोनों इंडोनेशिया के जर्कार्ता में छिपे थे। इन दोनों के बारे में जर्कार्ता में मुंबई लौटने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए, आव्रजन ब्यूरो ने मुंबई एयरपोर्ट (टर्मिनल 2) पर दोनों पकड़ा। इसके बाद दोनों को तुरंत एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, दोनों ने 2022 में पुणे से संचालित आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद अपने भागने की योजना बनाई थी। उस कार्रवाई में कई गिरफ्तारियां हुईं, जिनमें शामिल नाचन भी शामिल है, जो दोषी आतंकवादी साकिब नाचन का बेटा है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More