नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 47 एजेंडों पर लगी मुहर, रोजगार पर लिया गया अहम फैसला

News Saga Desk

पटना। बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगाई गई वहीं राज्यवासियों के लिए कई अहम फैसले लिए गए वहीं बैठक में रोजगार के पद भी सृजित किए जाने को लेकर स्वीकृति दी गई है।

संविदा पर 653 पद होंगे सृजित

कैबिनेट की बैठक  में बक्सर और रोहतास में आवासीय विद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया। तो वहीं, जटाशंकर पांडे जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी जमुई को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही क़ृषि सेवा के नौ पदों पर सृजन किया गया है. बता दें कि, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि, बिहार जीविका निधि शक सरकारी संघ लिमिटेड के संविदा पर आधारित 653 पदों को सृजन प्रदान की गई. फुलवारी नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल कर लिया गया है। तो वहीं,दानापुर नगर परिषद को नगर निकाय में शामिल किया गया।

जलापूर्ति योजनाओं के लिए सरकार ने आवंटित किए करोड़ों रुपए

इधर, आरा में जलापूर्ति के लिए 138 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। सिवान में जलापूर्ति के लिए एक अरब 13 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली. तो वहीं, सासाराम में जलापूर्ति के लिए 76 करोड़ की मंजूरी मिली। औरंगाबाद में 497 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में 190 पदों के सृजन की भी मंजूरी मिली। राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल के लागू वेट दरों को घटाया गया है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरक्षण लिमिटेड में 818 पदों, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 22 पदों को मंजूरी दी गई।

10 नए आंगनबाड़ी को भी मिली मंजूरी

तो वहीं, बिहार के पुल के मेंटेनेंस को लेकर 2025 नियम लाया गया है। इसके अलावा बेगूसराय जिला में बरौनी रेलवे स्टेशन से तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी बनेगा। पूर्वी चंपारण के मेहसी और चकिया रेलवे स्टेशन के बीच भी आरओबी का निर्माण होगा. गया में नया बाईपास बनाए जाने की मंजूरी मिली। तो वहीं, महिला विकास मंत्रालय भारत सरकार से आंगनबाड़ी एक पोषण के प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय अन्य महान अभियान के तहत विभिन्न जनजातीय क्षेत्र में सुकृत्व 10 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण मंजूरी दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी पोशाक मिलेगा। साथ ही राज्यपाल सचिवालय के लिए चालक के लिए दो पदों को मंजूरी दी गई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More