JPSC रिजल्ट पर रोक की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, डबल बेंच में अपील करेंगे अभ्यर्थी

News Saga Desk

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में आज गुरुवार को 11 वीं से 13 वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा की सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रौशन के कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता राजेश प्रसाद के अधिवक्ता ने रिजल्ट पर रोक लगाने की मांग की जिसे जस्टिस ने खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब पूरे मामले की जानकारी याचिकाकर्ता को पहले से ही थी तो इतनी देर से कोर्ट क्यों आए। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि JPSC ने जब अखबारों के जरिए भी ये जानकारी साझा कर दी थी कि डिजिटली कॉपियों का मूल्यांकन होना है तभी ही इसकी शिकायत की जा सकती थी। मामला कोर्ट से खारिज हो जाने के बाद याचिकाकर्ता राजेश प्रसाद ने कहा कि वह इस मामले को लेकर डबल बेंच में जाएंगे। 

आपको बता दें कि JPSC सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। उसी मामले की आज सुनवाई थी। याचिका करने वाले अभ्यर्थियों का दावा है कि JPSC परीक्षा की कॉपी जांच में भी गड़बड़ी हुई है। साथ ही कॉपी जाँचने के दौरान अभ्यर्थियों को फोन कॉल भी किया गया था। उस मामले की जांच भी अब तक पूरी नहीं हुई है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More