केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला आरोपी रांची से गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DIG सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा के गठित पुलिस की टीम के द्वारा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने संजय सेठ को जान से मारने की धमकी नशे की हालत में दी थी। फ़ोन करने वाले ने कहा था कि उसने कई लोगों की हत्या की है और मंत्री की बारी है। इसके बाद धमकी देने वाले की तरफ से एक मैसेज भी आया था जिस पर लिखा था कि आप पर गोली चलेगी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रर्वाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

धमकी मिलने की सुचना रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची और दिल्ली पुलिस को दी थी। जिसके बाद रांची पुलिस सक्रीय हो गई। और SSP चंदन सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी अन्य जानकारी पुलिस के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी जाएगी।  बता दें कि मंत्री संजय सेठ को धमकी तब दी गई थी जब वे लद्दाख के द्रास क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल थे। 


Read More News

Read More