आठ फेरों के साथ आनंद विहार से जोगबनी चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

News Saga Desk

अररिया। दिल्ली सहित अन्य दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों को गर्मी के दिनों में ट्रेनों में ठूस ठुसकर नहीं आना होगा।रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए आठ फेरों वाली समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।20 सामान्य श्रेणी की कोच के साथ यह ट्रेन चलेगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में गाड़ी संख्या 04074/04073 आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 04074 शुक्रवार दिनांक 23 मई से 11 जुलाई साप्ताहिक और जोगबनी से गाड़ी संख्या 04073 रविवार दिनांक 25 मई से 13 जुलाई तक साप्ताहिक चलेगी।ट्रेन में सिर्फ सामान्य श्रेणी के 20 कोच लगाए गए हैं।

आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए रात 23:55 में खुलेगी।वहीं जोगबनी से रविवार के सुबह 9:30 बजे खुलेगी।आनंद विहार टर्मिनल से खुलने के बाद ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर,जौनपुर सिटी, वाराणसी विहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज स्टेशनों पर दिया गया है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More