लंबी उम्र का राज: मिल्क टी छोड़ें, इन 5 हेल्दी चाय से करें दिन की शुरुआत, मिलेगा भरपूर फायदा

News saga Desk

बदलती लाइफस्टाइल के बीच खुद को हेल्दी रखना इन दिनों मुश्किल होता जा रहा है। हमारे आसपास अक्सर लोग कई बीमारियों और समस्याओं से परेशान रहते हैं और इन परेशानियों को दूर करने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करना ही काफी है। इन्हीं बदलावों में से एक सुबह दूध वाली चाय न पीना।

चाय एक लोकप्रिय ड्रिंक है, जिसे कई लोग बड़े चाव से पीते हैं। लोगों को इसकी इतनी आदत होती है कि उनके दिन की शुरुआत दूध वाली चाय की चुस्की के साथ ही होती है। हालांकि, कम लोग ही यह जानते हैं कि सुबह मिल्क टी पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

इसलिए आप दूध वाली चाय की जगह कुछ हेल्दी चाय (Healthy herbal teas) के साथ अपना दिन शुरू कर सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशन कोच रेयान फर्नेंडो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि दूध वाली चाय की वजह आप किन हेल्दी चाय के साथ अपना दिन शुरू कर सकते हैं।

मोरिंगा चाय

  • यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होती है।
  • इसे पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
  • यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जो डायबिटीज में जरूरी है।

कैसे बनाएं मोरिंगा चाय

  • 1 छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर या इसके सूखे पत्ते लें।
  • अब एक 1 कप गर्म पानी में इसे 5-7 मिनट तक भिगोएं।
  • अब इसे छान लें और अगर जरूरत हो तो नींबू डालें।
  • बस सुबह की अच्छी शुरुआत के लिए मोरिंगा चाय तैयार है।

गोल्डन टर्मरिक लाटे

  • दूध वाली चाय की जगह आप इसे भी ट्राई कर सकते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।
  • रोजाना इसे पीने से इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • यह लिवर डिटॉक्स में भी मददगार है, जिससे लिवर हेल्दी रहता है।

बनाने का तरीका

  • गोल्डन टर्मरिक लाटे बनाने के लिए 1 कप प्लांट बेस्ड दूध लें।
  • अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • फिर चुटकी भर काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें।
  • आप चाहें तो इसमें 1 छोटा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
  • बस इसे अच्छे से गर्म करें और फेंटें।
  • सुबह-सुबह गरमागरम गोल्डन टर्मरिक लाटे का आनंद लें।

अदरक-नींबू का काढ़ा

  • दूध वाली चाय की जगह आप अदरक-नींबू का काढ़ा भी पी सकते हैं।
  • इसे पीने के कई फायदे हैं। यह पाचन में सहायक होता है।
  • इसे पीने से नेचुकली एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • अगर आप ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं, तो यह चाय आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कैसे बनाएं अदरक-नींबू का काढ़ा

  • इसके लिए 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक लें।
  • अब इसे 1 कप गर्म पानी में मिलाएं।
  • फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और 5 मिनट तक सभी तो मिक्स होने दें।
  • अदरक-नींबू का काढ़ा तैयार है। इसे धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं।

माचा लाटे

  • माचा लाटे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और मिल्क टी का बढ़िया ऑल्टरनेटिव है।
  • इसे पीने से शांति का एहसास होता है। इसमें मौजूद एल-थीनाइन एनर्जी बनाए रखता है।
  • साथ ही यह दिमाग को तेज करने वाला एक ड्रिंक भी साबित होगा।

माचा लाटे बनाने का तरीका

  • माचा लाटे बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच माचा पाउडर लें।
  • अब इसे 1 कप गर्म प्लांट बेस्ड मिल्क में डालें।
  • फिर इसे झाग आने तक अच्छी तरह से फेंटें।
  • आप चाहें तो शहद भी मिला सकते हैं। इसे गरमागरम घूंट-घूंट करके पिएं।

जीरा-धनिया-सौंफ की चाय

  • पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए यह चाय काफी असरदार साबित होगी।
  • रोजाना सुबह इसे पीने से आंत की सफाई में मदद मिलेगी।
  • साथ ही यह चाय मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है।
  • इसे पीने से शरीर से पानी की कमी भी दूर होती है।

बनाने का तरीका

  • इस चाय को बनाने के लिए 1-1 छोटा जीरा, धनिया और सौंफ लें।
  • अब इन तीनों को 2 कप पानी में 10 मिनट तक उबालें।
  • बस तैयार है जीरा-धनिया-सौंफ की चाय। इसे छानकर गरमागरम घूंट-घूंट करके पिएं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More