स्‍टेट बैंक का पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये

News Saga Desk

नई दिल्‍ली । देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 जून को समाप्‍त अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 19,160 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 17,035 करोड़ रुपये रहा था।

स्टेट बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि अप्रैल-जून की तिमाही में उसकी कुल आय भी बढ़कर 1,35,342 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,22,688 करोड़ रुपये थी। बैंक की अर्जित ब्याज आय बढ़कर 1,17,996 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,11,526 करोड़ रुपये थी।

बैंक के मुताबिक परिचालन लाभ भी सालाना आधार पर 26,449 करोड़ रुपये से बढ़कर 30,544 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 1.83 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 2.21 प्रतिशत थी। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए यानी खराब ऋण भी सालाना आधार पर 0.57 फीसदी से घटकर 0.47 प्रतिशत रह गया है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More