NEET में कम नंबर आने से छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में परिजनों के लिए लिखा भावुक संदेश

News Saga Desk

पटना। नीट 2025 का रिजल्ट आने के बाद बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गया जिले के रहने वाले 17 वर्षीय आर्यन राज उर्फ किटू ने कम अंक आने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। वह पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था।  आर्यन दक्षिणी शिवपुरी स्थित जय विला अपार्टमेंट में अपने चचेरे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। वह 12वीं का छात्र था और नीट की कोचिंग ले रहा था। बताया जा रहा है कि नीट रिजल्ट में अपेक्षा से कम अंक मिलने के बाद वह गहरे तनाव में चला गया, और सोमवार को उसने खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने परिवार के नाम भावुक अपील की है। आर्यन ने लिखा, “मम्मी-पापा, दीदी और चीकू को परेशान मत करना। दोनों का जो मन है वो करने देना। मामा जी से भी कहना कि उन पर दबाव न डालें। आप लोग हमेशा खुश रहना।” इस चिट्ठी से साफ पता चलता है कि आर्यन अपने परिवार से बेहद प्यार करता था और उनकी खुशी चाहता था, लेकिन शायद मेडिकल की पढ़ाई उसकी पसंद नहीं थी। उसने अपने भाई-बहनों को मन की राह पर चलने की सलाह भी दी है।

शास्त्री नगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि,  “हमें देर रात आर्यन के चचेरे भाई से सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे सुरक्षित रख लिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात मृत्यु (UD) का केस दर्ज किया गया है।” 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More