मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। मानगो एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर माइक सेट समेत करीब 6000 रुपये नकद चुरा ले गए। घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने सोमवार को अहले सुबह पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी।

जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंचे विकास सिंह को प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने बताया कि रात 10 बजे मंदिर का पट बंद कर सभी घर चले गए थे। सुबह जब मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे मंदिर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सुबह-शाम बजने वाला ध्वनि यंत्र का पूरा सेट और लगभग 6000 रुपये गायब थे।

मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने घटना की सूचना मानगो थाना को दी। उन्होंने कहा कि मानगो अवैध नशा सामग्री और डेली लॉटरी की होलसेल मंडी बन चुका है। इसका दुष्परिणाम है कि अब चोर भगवान को भी नहीं बख्श रहे। उन्होंने कहा कि लचर कानून व्यवस्था और पेट्रोलिंग के अभाव में मंदिर तक असुरक्षित हैं। विकास सिंह ने प्रशासन से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More