News Saga Desk
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड स्थित जेपी नगर बीएसएनएल टॉवर वाली गली में रहने वाले अमित कुमार के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पचास हजार नगद सहित करीब पांच लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।
इस दौरान चोरों ने किचन में उपयोग होने वाले बर्तन सहित अन्य सामानों की भी चोरी कर ली है। चोरी की घटना की जानकारी अमित कुमार को तब हुई जब वह मंगलवार की सुबह घर पहुंचा। घर के अंदर जाने पर देखा की कमरे के सभी दरवाजे के लॉक टुटे हुए थे और अलमीरा में रखा सारा समान बिखरा पड़ा था। जब उसने अलमीरा में चेक किया तो पाया कि नगद 50 से 60 हजार रूपये नगद सहित करीब पांच लाख के जेवरात और कुछ अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि शनिवार को वे पचंबा स्थित अपने ससुराल गए हुए थे, फिर वहीं से कोडरमा चले गए। मंगलवार सुबह वापस घर लौटे तो घर की हालत देखकर चौंक गए। उन्होंने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को देते हुए चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
No Comment! Be the first one.