करण जौहर के साथ The Traitors India Season 2 की शूटिंग शुरू, जानें कौन होंगे कंटेस्टेंट्स

News Saga Desk

नई दिल्ली: पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद The Traitors India का दूसरा सीजन फिर सुर्खियों में है। मेकर्स ने तुरंत ही इसके नए सीजन की घोषणा कर दी थी और लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इस शो की शूटिंग 24 मार्च से शुरू हो गई है। सभी कंटेस्टेंट्स लोकेशन पर पहुंच चुके हैं और यह सीजन इस साल Prime Video पर स्ट्रीम होगा।

फिर उसी शाही लोकेशन पर शूट

इस बार भी शो की शूटिंग जैसलमेर के भव्य सूर्यग्रह पैलेस में हो रही है, जहाँ पहला सीजन भी शूट किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर पहले ही यहां पहुंच चुके हैं और अपने शुरुआती सेगमेंट की शूटिंग कर चुके हैं।

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। इनमें मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और आदित्य कुलश्रेष्ठ के नाम शामिल हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मल्लिका शेरावत की OTT पर वापसी

मल्लिका शेरावत फिल्मों में लंबे समय से कम नजर आ रही थीं, लेकिन इस शो के जरिए वह OTT प्लेटफॉर्म पर वापसी कर सकती हैं। अपने बोल्ड और अनोखे अंदाज के लिए जानी जाने वाली मल्लिका को इस शो में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव साबित होगा।

रिया चक्रवर्ती और मुनव्वर फारुकी की एंट्री

रिया चक्रवर्ती पहले ही रियलिटी शो में वापसी कर चुकी हैं और अब इस शो में उनकी एंट्री चर्चा में है। वहीं, मुनव्वर फारुकी, जो कई रियलिटी शोज जीत चुके हैं, इस बार भी मजबूत कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं।

इस सीजन का खास आकर्षण

इस सीजन में रियलिटी, गेम और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स शो को और भी रोमांचक और मनोरंजक बनाएंगे। अब दर्शक मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More News

Read More