महिला से 50 हजार की लूट, अपराधियों की तलाश जारी

News Saga Desk

सरायकेला। बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला से शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कोलाबीरा बस्ती निवासी विपुला महतो बैंक ऑफ इंडिया की कोलाबीरा शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। जब वह दुर्गा मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।

यह घटना कोलाबीरा टीओपी से महज 200 फुट की दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूट के बाद दोनों आरोपित सरायकेला की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि लूट की यह घटना पुलिस चौकी से महज 200 फुट की दूरी पर हुयी।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश कर रही है। पीड़ित महिला और उनके परिजन इस घटना से आहत है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More